
दिल्ली: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए 2026 में कंपनी ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जो 8 सितंबर, 2026 से कई पुराने स्मार्टफ़ोन पर काम करना बंद कर देगा Android 6.0 से नीचे के संस्करण वाले डिवाइस अब इस ऐप को सपोर्ट नहीं करेंगेकंपनी नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रही है नतीजतन, तय समय सीमा के बाद एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 पर चलने वाले फोन WhatsApp का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देंगे व्हाट्सएप का कहना है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम आने वाले मॉर्डन फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स को एक्सेस नहीं कर सकते. पुराने वर्जन के मोबाइल हैकिंग और डेटा लीक के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, इसलिए मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा के लिए यह बदलाव आवश्यक है इस बदलाव से उन उपयोगकर्ताओं पर असर पड़ेगा जो अभी भी 8-10 साल पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, खासकर भारत जैसे देशों में , जहां कई लोग सॉफ्टवेयर अपडेट के बिना पुराने उपकरणों का उपयोग करना जारी रखते हैं