डॉ. सुविक्रम ज्योति,चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, डॉ. श्रीमती सुमन ज्योति, डायरेक्टर एवं ट्रस्टी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी-परिषद का गठन किया गया। विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से पदभार-ग्रहण करवाने के लिए विशेष रूप से प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. सुविक्रम ज्योति, डॉ. सुमन ज्योति, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने प्रज्ज्वल अग्रवाल (बारहवीं सी) को हेड बॉय तथा तनीषा खन्ना (बारहवीं बी) को हेड गर्ल का दायित्त्व सौंपा। दोनों को प्रतीकात्मक रूप से विद्यालय-ध्वज सौंपते हुए नियम-पालन के कार्यों में अपने कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुदित गुप्ता (बारहवीं ए) को अस्सिस्टेंट हेड बॉय और साराक्षी शर्मा (बारहवीं बी) को अस्सिस्टेंट हेड गर्ल का दायित्त्व दिया गया।
केशव सोनी (पाँचवीं सी) को जूनियर हेड बॉय और रेज़ल (पाँचवीं बी) को जूनियर हेड गर्ल के रूप में चयनित किया गया। विद्यालय के चारों सदन- जागृति, प्रगति, कीर्ति तथा समृद्धि से चुने गए कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफेक्ट्स को भी अपने कर्त्तव्यों के पालन हेतु ज़िम्मेदारी दी गई। विद्यार्थी-परिषद के सभी विद्यार्थियों को बैज प्रदान किए गए। नवनियुक्त विद्यार्थियों ने तन्मयता से अपने कर्त्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
● डॉ. सुविक्रम ज्योति तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने नवनियुक्त विद्यार्थी-परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए टीमवर्क के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।