● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने के उद्देश्य से बाल वाटिका-एक,बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के विद्यार्थियों के लिए ‘फ़ैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में सजे-सँवरे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने विषयानुरूप मनमोहक परिधानों के माध्यम से मंच पर आकर अपना-अपना परिचय दिया।
• छात्रों ने ‘बॉलीवुड थीम’ के तहत
शाहरुख, माधुरी,रेखा,मधुबाला बनकर, अपने परिधानों और केशसज्जा से सबका मन मोह लिया।
• ‘कार्टून कैरेक्टर’ थीम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने अपने प्रिय कार्टून-बेबी शार्क,छोटा भीम,मिनी माउस बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
•‘थ्री-डी गेजेट्स’ थीम के अंतर्गत माइक्रोवेव, ATM,रोबोट, सोलर पैनल बने विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने मंच को जीवंत कर दिया। श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और श्रीमती रजनी शर्मा के निर्णयानुसार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ देने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक कक्षा-वर्ग के अंतर्गत विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेताओं को पदक तथा प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट ने भी नन्हें विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।