Sliderराष्ट्रिय

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, SPG को काफिला कम करने का आदेश

दिल्ली: देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने की अपील के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने सरकारी खर्च कम करने के लिए अपना काफिला आधा करने को आदेश दिया है। इसके लिए उन्होंने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप निर्देश दिया है कि उनके काफिले में गाड़ियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी जाए। SPG ने तुरंत आदेश का पालन करते हुए काफिला घटा दिया। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के बाद गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और दिल्ली सरकार ने भी बड़ा फैसला किया है।सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने इच्छा जताई है कि उनके सुरक्षा बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़ा जाए। इसके लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी, ताकि अतिरिक्त खर्च न हो। वहीं SPG ने प्रधानमंत्री मोदी के आदेश और निर्देशों पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी से जुड़े ‘ब्लू बुक’ के अनिवार्य दिशानिर्देशों के साथ कोई समझौता किए बिना आदेश का पालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button