
अमृतसर, 14 मई ( ) – बिना किसी से एक भी पैसा एकत्र किए अपनी जेब से ही करोड़ों रुपये सेवा कार्यों पर खर्च करने वाले दुबई के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित खोले गए ‘सन्नी ओबराय नैदानिक प्रयोगशाला एवं रोग जाँच केंद्र’ का उद्घाटन डॉ. ओबराय की मौजूदगी में जी.एन.डी.यू. के वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह तथा सन्नी ओबराय विवेक सदन के वाइस चांसलर डॉ. सरबजिंदर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. सतनाम सिंह निज्जर,रविंदर रॉबिन तथा पंजाब प्रधान सुखजिंदर सिंह हेर भी उपस्थित थे।
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सहयोग से स्थापित की गई इस प्रयोगशाला के उद्घाटन उपरांत बातचीत करते हुए डॉ.एस.पी. सिंह ओबराय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा स्थापित की गई अत्यंत कम खर्च वाली इस प्रयोगशाला से यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत 15 हजार विद्यार्थियों तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट यूनिवर्सिटी के आसपास रहने वाले आम लोगों की सुविधा के लिए बहुत शीघ्र प्रयोगशाला के दो नमूना संग्रह केंद्र भी खोलेगा। डॉ. ओबराय के अनुसार ट्रस्ट द्वारा 200 प्रयोगशालाएँ स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत अब तक पंजाब सहित अन्य राज्यों में 150 से अधिक प्रयोगशालाएँ स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें पिछले वर्ष 27 लाख से अधिक लोगों ने केवल लागत मूल्य पर अपने परीक्षण करवाकर बड़ा लाभ प्राप्त किया है।
वाइस चांसलर डॉ. करमजीत सिंह तथा डॉ. सरबजिंदर सिंह ने डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों में किए जा रहे अनुकरणीय सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कठिन समय में सबसे पहले आगे आकर उनके द्वारा निभाई जाने वाली निस्वार्थ सेवाएँ तथा विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान बेमिसाल है।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. के.एस. चाहल, डीन अकादमिक डॉ. हरविंदर सिंह, ट्रस्ट से डॉ. दलजीत सिंह गिल, जिला प्रधान सिसपाल सिंह लाडी, जिला महासचिव मनप्रीत संधू, नवजीत सिंह घई, जगदेव सिंह छीना, मनप्रीत सिंह कंबो, लोक संपर्क निदेशक प्रवीण पुरी, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. किरणदीप कौर, प्रधान नॉन टीचिंग एसोसिएशन हरदीप सिंह नागरा, प्रधान ऑफिसर एसोसिएशन मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
कैप्शन – प्रयोगशाला का उद्घाटन करते समय डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय, डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. सरबजिंदर सिंह, डॉ. सतनाम सिंह निज्जर, सुखजिंदर सिंह हेर तथा अन्य।