जालंधर 16 मई ( )बीते वीरवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं द्वारा साईं दास स्कूल की ग्राउंड मे हुए श्री बाला जी महाराज के कार्यक्रम को करने की परमिशन पंजाब पुलिस द्वारा सैंकड़ो सनातनीयो के प्रदर्शन के बाद मिलने पर प्रेस वार्ता कर भाजपा पर आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब की भगवंत मान सरकार के मुख सलाहकार दीपक बाली,पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत,सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली,नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल समेत आप नेताओ पर जालंधर भाजपा जिला
प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे स्थानीय प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर पंजाब सरकार,आम आदमी पार्टी और पंजाब पुलिस पर तीखा हमला कर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा राजनैतिक दबाव मे कार्यक्रम को रोकने और पंजाब पुलिस के ग़ैर-जिम्मेद्राना पर तीखा हमला बोला है।प्रेस वार्ता मे भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया बीते बुधवार देर रात से साईं दास स्कूल की ग्राउंड में वीरवार रात को होने वाले बालाजी महाराज के कार्यक्रम की तैयारी में लगे लाइट,साउंड,टेंट और डेकोरेशन मे लगे कर्मचारियों को पंजाब पुलिस द्वारा रोका गया ।जिसके बाद बुधवार देर रात करीब 12 बजे भाजपा नेता पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,महामंत्री जालंधर भाजपा अशोक सरीन हिक्की समेत सैंकड़ो धर्म प्रेमियों द्वारा प्रचंड विरोध करने के बाद सनातन धर्म प्रेमियों और अलग-अलग राजनैतिक धार्मिक समाजिक संगठनों के लोगो ने बालाजी महाराज के कार्यक्रम के पक्ष मे पंजाब पुलिस के विरोध मे आवाज बुलंद की जिसके बाद वीरवार सुबह से दोपहर करीब 2 बजे तक कड़ी धूप मे बालाजी महाराज के कार्यक्रम को करने के पक्ष मे विरोध किया था।जिस के बाद वीरवार सुबह भाजपा से पूर्व मंत्री विधायक मनोरंजन कालिया,पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी समेत अन्य राजनैतिक दलो के सामाजिक संगठनों के बाद सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के 15 घंटे तक चले प्रचंड प्रदर्शन को पुलिस के माध्यम से दबाने मे फेल होने के बाद पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने बताया कि वीरवार देर शाम प्रेस वार्ता कर ख़ुद को सनातनी बोलने वाले दीपक बाली और आप पार्टी के नेताओ को बुधवार देर रात से शुरू होकर वीरवार दोपहर तक कड़ी धूप मे करीब 15 घंटे तक प्रदर्शन करने वाले सनातनी क्यों नही दिखें शीतल अंगुराल कहा कि प्रेस कांफ्रेंस करने वाले दीपक बाली और उनकी फौज अगर सच्चे सनातनी थे तो संघर्ष में शामिल क्यों नहीं हुए शीतल अंगूराल ने कहा कि सनातन विरोधी स्टालिन और ममता का रंग दीपक बाली और आम आदमी पार्टी पर पूरी तरह चढ़ चुका है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि इस पूरे 15 घंटे के संघर्ष के बाद श्री बालाजी महाराज की चौकी और कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम की परमिशन मिलने के बाद ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने स्पष्टीकरण देने शुरू किए थे उन्होंने कहा कि सनातन की एकजुटता के सामने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और उनके मंसूबे पूरी तरह ध्वस्त हो गए कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि दिखावे वाले पंजाब सरकार के फर्जी सनातनी बताएं कि बालाजी महाराज की फोटो वाली बोर्ड फाड़ने और उतराने वालों पर क्या कार्रवाई की गई और प्रेस कांफ्रेंस करने वाले दीपक बाली,महेंद्र भगत,दिनेश ढल समेत आपके सभी नेता कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सनातनियों को देखकर चंद्र मिनटों में ही कार्यक्रम स्थल से गायब हो गए थे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव,कृष्ण देव भंडारी,पूर्व विधायक शीतल अंगूराल,सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी,राजेश कपूर,जिला सचिव अमित भाटिया,गौरव राय,अर्जुन हैप्पी,मुख्य रूप से उपस्थित थे |