दिल्ली: Swiggy, Zomato, Blinkit, Zepto से आर्डर करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में गिग वर्कर्स ने शनिवार को 5 घंटे के सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके दौरान हजारों डिलीवरी पार्टनर अपने-अपने ऐप्स को बंद रखेंगे। इस वजह से Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto जैसी बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है और ग्राहकों को ऑर्डर मिलने में देरी या सेवा बाधित होने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।पेट्रोल-डीजल महंगाई पर भड़के Gig Workers GIPSWU ने कहा कि हाल ही में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने पहले से ही महंगाई और कम कमाई से जूझ रहे डिलीवरी कर्मियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। संगठन के अनुसार, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर उनकी रोज़ की कमाई पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें ज्यादा खर्च करके भी कम बचत मिल रही है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत लगभग ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनावों के बीच हुई है।