
जालंधर: नीमा महिला मंच की ओर से शाइनिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरबंस नगर में डॉ. रीना कक्कड़ की अध्यक्षता में छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 80 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नीमा जालंधर के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. डालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों और युवतियों को बहुकोष्ठ अंडाशय रोग तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना और समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला मंच की उपप्रधान डॉ. रीना मल्होत्रा ने छात्राओें को महिला स्वास्थ से जड़ी विभिन्न समस्याओं, उनके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, तनाव और शारीरिक गतिविशधियों की कमी के कारण बहुकोष्ठ अंडाशय रोग की समस्या तेजी से बढ़ रहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, संतुलित जीवन शैली और सही उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
सेमिनार में गर्भाश्य ग्रीवा केंसर और उससे बचाव केलिए लगाए जाने वाले टीकाकरण कें महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। डॉ, रीना कक्कड़ ने कहा कि जागरूकता और सही समय पर टीकाकरणा के माध्यम से महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक आहार अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मीना धवन ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना भी बेहद आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में स्वस्थ, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने नीमा महिला मंच की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों द्वारा छात्राओं से पूछे गए सवालों के सही उत्तर देने वाली छात्राओं को मंच की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
सभी वक्ताओं ने छात्राओं के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच करवाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इस सेमिनार को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और भविष्य के लिए बेहद उपयोगी बताया।