
दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज शाम 4 बजे 12 देशों के मिशन प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की ओर से विदेशी राजनयिकों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे और राजनीतिक यात्रा से परिचित कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है बैठक में बीजेपी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सुशासन मॉडल और वर्तमान गतिविधियों पर प्रस्तुति दी जाएगी यह “Know BJP” श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत विभिन्न देशों के राजनयिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का मिशन प्रमुखों के साथ यह पहला औपचारिक संवाद होगा कार्यक्रम में 12 देशों के राजदूत और मिशन प्रतिनिधि शामिल होंगे