ओडिशा: ओडिशा के कालाहांडी जिले के मदनपुर रामपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो ग्या यहां के गौड़ करलाखुंटा गांव में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है यह हादसा तब हुआ जब मजदूर टैंक के अंदर से सेंट्रिंग का सामान निकालने उतरे थे जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण टैंक में उतरा पहला शख्स बेहोश हो गया उसे बचाने के प्रयास में बाकी लोग भी एक-दूसरे के पीछे टैंक में उतरते गए और दम घुटने से अचेत हो गए मृतकों में मकान मालिक और उनका बेटा भी शामिल हैं मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया