
जालंधर 28 मई ( ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी ने केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक सरीन हिकी ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी और मेहनती नेता हैं तथा उनके नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचेगा तथा पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और आने वाले समय में पंजाब में भाजपा एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगी।