
जालंधर 28 मई ( )भारतीय जनता पार्टी जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने केवल सिंह ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रमन पब्बी ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी और जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर भारी उत्साह है और पार्टी आने वाले समय में प्रदेश pp में pऔर अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में विकास, जनसेवा और संगठन विस्तार के नए आयाम स्थापित करेगी तथा पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ेगा।