
जालंधर: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने Kewal Singh Dhillon को पंजाब बीजेपी का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।सुनील जाखड़ का 3 साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्तपूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले केवल सिंह ढिल्लों जाट सिख चेहरे के तौर पर पार्टी की नई पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ का 3 साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।