
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जून 2026 में फ्रांस और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाने वाले हैं अपनी इस विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के एविआं-ले-बैं में आयोजित होने जा रही G7 शिखर सम्मेलन की हाई-प्रोफाइल बैठक में हिस्सा लेंगे यह वैश्विक बैठक 15 जून से 20 जून के बीच आयोजित होने वाली है, जिसमें दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेता जुटेंगे. फ्रांस दौरे के दौरान सबसे बड़ी नजर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित द्विपक्षीय मुलाकात पर टिकी हुई है फ्रांस में G7 समिट के कार्यक्रम पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे स्लोवाकिया के लिए रवाना होंगे भारत के कूटनीतिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएगा पीएम मोदी का यह दौरा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को एक नई ऊंचाई देने और यूरोप के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है