Sliderपंजाब

कर्मचारियों ने थाने के आगे लगाया कूड़े का ढेर, जाने क्यों

दीनानगर: बीते दिनों नगर काउंसिल दीनागर के एक क्लर्क के खिलाफ आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का झंडा उतारने को लेकर मामला दर्ज कर पर्चे के विरोध में आज सुबह नगर परिषद कर्मचारियों ने दीनानगर पुलिस स्टेशन के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस स्टेशन के बाहर कूड़े का ढेर लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारी पर दर्ज किया गया केस बेबुनियाद है और इसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करके कर्मचारी को निशाना बनाया है, जिससे नगर परिषद के सभी कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।

Related Articles

Back to top button