Sliderअन्य राज्य

3 संदिग्ध उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मणिपुर: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों और उपद्रवियों के खिलाफ एक बहुत बड़ा और चौतरफा अभियान चलाया है। सुरक्षा बलों ने पिछले 48 घंटों में अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर तीन संदिग्ध उग्रवादियों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।इसके साथ ही उग्रवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करते हुए सुरक्षा बलों ने उनके कुल 26 रणनीतिक बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवा को इस पूरे सफल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा की है।वहीं मंगलवार को एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्व जिले से 36 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से .22 कैलिबर की एक रिवॉल्वर और .22 बोर के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गये। सुरक्षा बलों ने उखरुल जिले में उग्रवाद-विरोधी अभियान जारी रखा और दो दिनों में कुल 26 बंकर नष्ट कर दिये हैं।

Related Articles

Back to top button