

जालंधर :जालंधर के अवतार नगर मे चावला मोबाइल पॉइंट पर आज फिर गोलियां चली और इसका प्रमुख कारण फिरौती मांगना बताया जा रहा है आज से 1 साल पहले भी इसी तरीके से इसी मोबाइल हाउस पर फिरौती मांगने की डिमांड भी आई थी और उसके बाद आज फिर फिरौती मांगने के साथ गोलियां चलाई गई जिसमें से दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा हुआ व्यक्ति जालंधर कैंट के धीना गांव का बताया जा रहा है और कुछ पैसों के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है इसके साथ बता दे आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन की जालंधर मे फेरी है उससे पहले आज यह गोली कांड हुआ है जहां पर पुलिस की नाकामी दिखाई जा रही है आपको बता दें कि आज से कुछ दिन पहले भी बाबूलाल सिंह नगर के समीप गुरु नानकपुरा में भी गोलियां चलने की घटना सामने आई थी अभी अभी कुछ ही दिन हुए थे उसके बाद फिर ये घटना घट गई है जिससे जालंधर वासियों में डर का माहौल है