जालंधर। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय जालंधर के बाहर जिला प्रधान जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की एआई (AI) तकनीक का उपयोग कर बनाई गई भ्रामक और झूठी तस्वीरों के माध्यम से उन्हें बदनाम करने की साजिश के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए झूठा प्रचार और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री फैला रही हैं, जिसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रधान जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह ने कहा, “भाजपा और विपक्षी दल पंजाब में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। इसी कारण वे एआई जैसी तकनीकों का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की छवि खराब करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसी साजिशों का डटकर विरोध करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”

इस मौके पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा, “मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की लोकप्रियता से घबराई विपक्षी पार्टियां अब झूठ और साजिशों का सहारा ले रही हैं। एआई के माध्यम से फर्जी तस्वीरें और सामग्री तैयार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। ऐसी घटिया हरकतें करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पंजाब की जनता सच्चाई को जानती है और ऐसे झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।”

प्रदर्शन में श्री चंदन ग्रेवाल (चेयरमैन, सफाई आयोग पंजाब), दिनेश ढल इंचार्ज जलंधर नॉर्थ, राजविंदर थिअरा हल्का इंचार्ज कैंट,श्री मंगल सिंह (चेयरमैन, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट्स), श्री अब्दुल बारी सुलेमानी (चेयरमैन, मुस्लिम बोर्ड पंजाब), श्री संजीव भगत (मीडिया इंचार्ज, जालंधर), श्री परवीन अग्रवाल (मेंबर बोर्ड, जालंधर), श्रीमती गुरप्रीत कौर (वाइस प्रेसिडेंट, आम आदमी पार्टी पंजाब महिला विंग), श्रीमती शोभा भगत (प्रधान, महिला विंग), श्री इंदरवंश चड्ढा (चेयरमैन, ट्रेड कमीशन जालंधर), श्री रिची मनोचा (मेंबर, ट्रेड कमीशन पंजाब), श्री हरचरण संधू (जॉइंट सेक्रेटरी, पंजाब), विजय भाटिया संगठन इंचार्ज नॉर्थ,श्री आत्म प्रकाश बबलू (मीडिया सेक्रेटरी, दोआबा जोन), श्री सुभाष भगत (चेयरमैन, मार्केट कमेटी कैंट), श्रीमती चाहत कौर, श्री नीरज शर्मा तथा श्रीमती कुमकुम सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और विपक्ष की झूठी एवं भ्रामक राजनीति को कभी सफल नहीं होने देगी।