मोगा: जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन आते गांव कमालके मंड में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार पत्नी ने झगड़े के बाद अपने मायके परिवार को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद दो-तीन गाड़ियों में करीब 20 से 25 लोग वहां पहुंचे और ससुराल परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी जिस कारण परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में पति सोना सिंह, ससुर, जेठानी और ननद शामिल हैं। घायल सोना सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रानी से किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद उसके भाई समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और करीब 5-6 राउंड फायरिंग की।