Sliderराष्ट्रिय

गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

नोएडा : नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले से नशे के एक बहुत बड़े और इंटरनेशनल कनेक्शन वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो दिल्ली-NCR के नामी कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के छात्र-छात्राओं को ‘ओजी’ बेहद उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा) सप्लाई करते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गांजा सीधे थाईलैंड से स्मगल करके भारत लाया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) रवि शंकर निम ने बताया कि एएनटीएफ, कानपुर से सूचना मिली थी कि गोरखपुर निवासी युवराज चौधरी उर्फ नवीन और शशांक अपने साथियों के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर नोएडा में अपने सहयोगी प्रणय पुष्प को गांजे की खेप पहुंचाने आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button