Sliderपंजाब

आखिर क्यों सिख जत्थेबंदियों ने हिन्दू शिव सेना नेता की कार पर हमला किया

लुधियाना : सोशल मीडिया पर सिख धर्म के प्रति कथित तौर पर गलत और आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों ने कमिश्नर दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान वहां से गुजर रहे एक शिवसेना नेता की पायलट गाड़ी को भी प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया और तोड़फोड़ करते हुए गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

Related Articles

Back to top button