जालंधर, ___ : अन्नपूर्णा दिवस के पावन अवसर पर आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में जालंधर के प्रमुख समाजसेवी कुलविंदर फुल को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं निस्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), जालंधर, श्री आतिश भाटिया तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

सम्मान ग्रहण करते हुए कुलविंदर फुल ने आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज कल्याण के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।