तेलंगाना: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से एक बेहद ही डराने वाली खबर सामने आई है मिली जानकारी के अनुसार जिले के शाबाद मंडल के दैवलगुडा में एक सनकी युवक ने बदले की आग में एक ही परिवार के छह लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी बता दें कि मृतकों में आरोपी की पत्नी, उसके दो मासूम बच्चे और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में इस खौफनाक खूनी खेल के पीछे की जो मुख्य वजह सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय आरोपी राज कुमार के खिलाफ 16 मई को एक गंभीर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था यह शिकायत पीड़ित बच्ची की मां ने दर्ज कराई थी इस मामलेम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था