
दिल्ली: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में संयुक्त अरब अमीरत के टैंकरों पर हमला किया था जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत का मामला सामने आया था इस मामले को लेकर अब भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया है सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में UAE के झंडे वाले दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत और आठ अन्य लोग घायल हो गए थे जिसके बाद अब भारत ने ईरान के डिप्टी एंबेसडर को विदेश मंत्रालय में तलब किया है यह कदम UAE के उस बयान के एक दिन बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि ईरानी क्रूज मिसाइलों ने होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी शिपिंग लेन में, ओमान की समुद्री सीमा के अंदर मोम्बासा और अल-बहिया टैंकरों को निशाना बनाया था इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए थे