
जालंधर, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से गोल्डी भगत को भार्गव नगर मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
सुशील शर्मा ने कहा कि गोल्डी भगत एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं तथा वे पूर्व पार्षद स्वर्गीय कस्तूरी लाल भगत के पारिवारिक सदस्य हैं। भगत समाज में उनकी अच्छी पहचान और मजबूत पकड़ है, जिसका लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गोल्डी भगत पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर गोल्डी भगत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित जालंधर दौरा पूरे पंजाब और विशेषकर जालंधर के लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री 17 जुलाई को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास और आधुनिक रेलवे सुविधाओं को नई गति मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर भारी उत्साह है।