जालंधर, 25 जुलाई: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था लायंस क्लब जालंधर ने *प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में आज मानवता और सेवा की एक और मिसाल पेश की। क्लब के सदस्यों द्वारा दिव्यांग बच्चों के विशेष स्कूल ‘प्रयास’ में बच्चों को चाकलेट,बिस्कुट,चिप्स के पैकेट व पेयजल वितरित किए एंव दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया*।इस प्रोजेक्ट में अश्वनी मल्होत्रा जी ने सहयोग किया।इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट,ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया ईंचार्ज जगन नाथ सैनी,सीनियर लांयन एम ऐल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,रमेश कुमार कश्यप, सेवा सिंह,खुशपाल सिंह, बलकार सिंह सैनी,गौरव उप्पल,सचिन बढेरा,जगदीप संगर,राकेश खिल्लन उपस्थित हुए। *स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया,उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया* ।
*मल्होत्रा साहब ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही जरूरतमंद और समाज के विशेष वर्ग की सेवा करना है। दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें प्यार, सहयोग और सम्मान की आवश्यकता है। भविष्य में भी क्लब द्वारा इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे*।सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।स्कूल प्रबंधन एंव सैक्ट्री रैड क्रास ने लायंस क्लब जालंधर का इस नेक पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें समाज से जुड़ाव का एहसास होता है।