हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है यहां एक निजी अस्पताल में AC फटने से हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई अचानक घटी इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हर तरफ धुएं का गुबार फैल गया हालांकि गनीमत यह रही कि अस्पताल प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की सूझबूझ से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और मरीजों को तुरंत रेस्क्यू किया जाना शुरू हो गया बताया जा रहा है कि एसी में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ था जिससे ब्लास्ट हो गया था ऐसे में इस घटना से सब हैरान रह गए अस्पताल में मौजूद लोगों को मुताबिक हादसा सुबह के वक्त हुआ था अस्पताल के एक हिस्से में लगे एसी में तकनीकी खराबी के चलते ब्लास्ट हुआ धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके साथ मौजूद लोग भी सहम गए देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा अस्पताल घने काले धुएं से भर गया धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही थी हादसे के वक्त अस्पताल में कई गंभीर मरीज आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती थे हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल स्टाफ मौके पर मरीजों के साथ मौजूद लोगों और स्थानीय लोग तुरंत एक्टिव हुए जहां जान जोखिम में डालकर अस्पताल के कर्मचारियों ने सबसे पहले आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड को खाली कराना शुरू किया तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी वार्डों को पूरी तरह से खाली करा लिया गया और मरीजों को अस्पताल के बाहर सुरक्षित खुले स्थान पर शिफ्ट किया गया जो मरीज चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला