दिल्ली: संसद के मानसून सत्र का आज 8वां दिन है और आज दोनों सदनों लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा हो सकता है आज सदन में नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन, छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने होंगे मुद्दे पर आज करीब 10 घंटे चर्चा हो सकती है और NDA चर्चा के लिए अपनी युवा ब्रिगेड को मौका देगी इस बीच केंद्र सरकार लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक 2026 भी पेश करेगी, जिसे इसी सत्र में पास कराने का वादा केंद्र सरकार ने किया है बता दें कि 28 जून से शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी के उग्र आंदोलन के कारण धर्मेंद्र प्रधान से शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया है और उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाया गया है प्रह्लाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है और वे आज लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे सकते हैं नई शिक्षा नीति और शिक्षा सुधारों को लागू करने के लिए सरकार की रणनीति विपक्ष को समझा सकते हैं केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को नई शिक्षा नीति और शिक्षा सुधारों को जल्द लागू करने का निर्देश दिया है