फगवाड़ा 29 जुलाई (शिव कौड़ा) सांसद डॉ.राज कुमार चब्बेवाल ने फगवाड़ा में करवाई गई एक समारोह के दौरान नवचयनित 34 आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज कल्याण की नींव हैं, जो बाल स्वास्थ् पोषण, प्रारंभिक बाल देखभाल और संपूर्ण विकास से संबंधित आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा में 183 आंगनवाड़ी केंद्र हैं और हलके में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सभी स्वीकृत पद अब भर दिए गए हैं।नवनियुक्त कर्मचारियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे,जिससे समाज में सार्थक योगदान मिलेगा और जमीनी स्तर पर जनकल्याण सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी पंजाब सरकार के रोजगार प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य ने वर्ष 2022 से अब तक पूरी तरह पारदर्शी और मैरिट के आधार पर 68,228 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, जो अक्सर अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में भर्ती अभियान शुरू करती थीं, वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर भर्तियां की हैं।उन्होंने आगे कहा कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप पंजाब के युवाओं का सरकारी भर्तियों में विश्वास बहाल हुआ है और वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं डॉ.चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य जनहितैषी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर मेयर रामपाल उप्पल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जरनैल नंगल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।