
● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में खेलभावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विभिन्न मंच प्रदान किए जाते हैं। विद्यालय की बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों ने ‘पंजाब स्कूल गेम्स’ के अंतर्गत ‘एमजीएन पब्लिक स्कूल, जालंधर’ में आयोजित ‘‘70वीं ज़ोनल लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता’ में भाग लिया, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों- निकुंज शर्मा, आरुष बिहाल, प्रणव गुप्ता तथा फ़ियान की टीम ने U-17 आयुवर्ग के अंतर्गत रजत पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार U-14 आयुवर्ग के अंतर्गत भी अबीर शर्मा, सूर्यांश शर्मा, नविश शर्मा, हार्दिक अग्रवाल तथा हितेन शर्मा की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रजत पदक प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए शारीरिक-शिक्षा विभाग के सार्थक मार्गदर्शन की भी सराहना की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।