जिला बार एसोसिएशन, जालंधर द्वारा एलएडीसी (Legal Aid Defence Counsel) पॉलिसी के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज आठवें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ जारी रही। आज का धरना जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन एवं सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट राम छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट साहिल मल्होत्रा, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी एडवोकेट सोनालिका, तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पारस चौधरी, एडवोकेट नेहा अत्री, एडवोकेट प्रभु, एडवोकेट विजय एवं एडवोकेट मनींदर सेरावी उपस्थित रहे।

धरने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बार के सम्मानित सदस्यों में एडवोकेट वी.के. सरीन, एडवोकेट एस.एस. नंदा, एडवोकेट के.एस. हुंदल, एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट मदीप सिंह सद्देव, पूर्व प्रधान एडवोकेट नरेंद्र सिंह, एडवोकेट राज कुमार भल्ला, एडवोकेट भवन प्रकाश शर्मा, एडवोकेट बलविंदर सिंह लक्की, एडवोकेट गुरमेल सिंह लिधर, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट एच.वी. कोहली, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट रतन दुआ, एडवोकेट अमरेंद्र थिंद, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट सनी कुमार, एडवोकेट कुणाल गोयल, एडवोकेट मधुर रचना, एडवोकेट अंजू भल्ला, एडवोकेट संजीव कम्बोज, एडवोकेट बलविंदर सिंह, एडवोकेट मिहिर शर्मा, एडवोकेट रितेश बरोटम, एडवोकेट जितेंद्र बाल मैनी, एडवोकेट जगत मैनी, एडवोकेट नवीन कुमार, एडवोकेट अजय कौशिक, एडवोकेट अपूर्व बक्शी, एडवोकेट नवतेज सिंह मिन्हास, एडवोकेट आर.के. मैनी, एडवोकेट रवीना सेठी, एडवोकेट रोबिन सेठी, एडवोकेट कमलप्रीत, एडवोकेट कुँवर सूद तथा एडवोकेट अशोक सरीन, बलविंदर कुमार, बहुजन समाज पार्टी जालंधर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट राम छाबड़ा ने बताया कि आज भी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं ने पूर्व की भांति एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इससे स्पष्ट है कि पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समुदाय इस नीति के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है और प्रत्येक दिन आंदोलन को और अधिक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

आज आठवें दिन की भूख हड़ताल में एडवोकेट श्री गुरनाम सिंह पेलिया (पूर्व अध्यक्ष), एडवोकेट श्री ओम प्रकाश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), एडवोकेट श्री तेजिंदर सिंह ढालीवाल (पूर्व सचिव), एडवोकेट एच. वी. कोहली (पूर्व सचिव), एडवोकेट श्री संजीव कंबोज (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष), एडवोकेट श्री दिनेश जस्सी (पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष), एडवोकेट श्री अजय कौशिक, एडवोकेट श्री सनी कुमार, एडवोकेट श्री राजेश वर्मा, एडवोकेट मोहम्मद इशाद खान, एडवोकेट श्री रोहित मसीह, एडवोकेट सुश्री परवीन बाला, एडवोकेट सुश्री सुनीता जस्सल हर्ष (पूर्व सहायक सचिव), एडवोकेट श्री राकेश धीर (पूर्व कार्यकारी सदस्य), एडवोकेट सुश्री अनु सोढ़ी, एडवोकेट सुश्री कुलविंदर कौर, एडवोकेट सुश्री गुरलीन कौर, एडवोकेट श्री अनुभव कपाही, एडवोकेट श्री अविनाश सिंगला, एडवोकेट श्री मोहित सेपला, एडवोकेट श्री अक्स, एडवोकेट श्री जसबीर सिंह, एडवोकेट सुश्री रवीना सेठी, एडवोकेट सुश्री मनवीर कौर, एडवोकेट सुश्री साक्षी ने भाग लेकर एलएडीसी पॉलिसी के विरुद्ध अपने दृढ़ संकल्प एवं एकजुटता का परिचय दिया।

अंत में जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने भूख हड़ताल पर बैठे सभी अधिवक्ताओं, धरनास्थल पर उपस्थित समस्त बार सदस्यों तथा आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि बार की अभूतपूर्व एकजुटता ही इस संघर्ष की सबसे बड़ी शक्ति है और अधिवक्ता समुदाय के हितों की रक्षा के लिए यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन एलएडीसी पॉलिसी की वापसी तक पूरी मजबूती के साथ निरंतर जारी रहेगा।