जालंधर, 1 अगस्त : सेवा भावना के प्रतीक में क्लब जालंधर ने प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में लायंस जनरल अस्पताल में आज एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। क्लब द्वारा एक जरूरतमंद लड़की को व्हीलचेयर प्रदान की गई। यह लड़की चलने-फिरने में असमर्थ है और आर्थिक तंगी के कारण व्हीलचेयर खरीदने में असमर्थ थी। इसकी जानकारी मिलने पर लायंस क्लब जालंधर के सदस्यों ने तुरंत पहल करते हुए उसे व्हीलचेयर भेंट की।व्हीलचेयर मिलने पर लड़की और उसके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। परिवार ने लायंस क्लब का तहे दिल से धन्यवाद किया।इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल,मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी,साहिल अरोड़ा,मोहित सलूजा,रमेश कुमार कश्यप,सेवा सिंह,खुशपाल सिंह,नैयना सेठी, व अन्य सदस्य मौजूद थे।मल्होत्रा साहब ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य ही *’We Serve’* – हम सेवा करते हैं। क्लब भविष्य में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए ऐसे सेवा कार्य करता रहेगा।गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है।