
जालंधर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत आज स्थानीय डीफ एंड डंब दिव्यांग बच्चों के स्कूल में स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने स्कूल में अध्ययनरत जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों को नोटबुक कॉपियां शिक्षण सामग्री भेंट की और बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।इस मौके पर मुख्य शाखा के अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद का ध्येय – स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण करना है।दिव्यांग बच्चे भी समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का दायित्व है। परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करती रहेगी।हर्षवर्धन शर्मा ने भी संबोधित किया।स्कूल प्रबंधन सुरजीत लाल ने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।इस अवसर पर ट्रेजियर संजीव गंभीर,जगन नाथ सैनी,रैड क्रास सैक्ट्री सुरजीत सहोता,अशोक बजाज,हर्षवर्धन शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा,जैय देव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा,अशोक मेहता,विमल लूथर उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।