
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों ने ‘अंतर्सदनीय फ़ेस-पेंटिंग, फ़्लावर अर्रेंजमेंट तथा स्मोकलेस कुकिंग जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के कलात्मक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से इन प्रतिस्पर्धाओं में सर्वप्रथम, विद्यार्थियों ने फ़ेस-पेंटिंग प्रतियोगिता से अपने कल्पनाशील सृजन से सहपाठियों के चेहरों को कैनवास बनाकर उस पर रंगों के साथ विषयानुरूप आकार दिया।
• प्रतिभागियों ने फ़्लावर अर्रेंजमेंट प्रतियोगिता में भी रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध से परिसर को सराबोर कर दिया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के फूल-पत्तों का उपयोग करके सुंदर गुलदस्ते बनाए।
• स्मोकलेस कुकिंग प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों ने चूल्हे और आग का उपयोग किए बिना, एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करके स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने हर व्यंजन के पोषक तत्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने निर्णायकमण्डल द्वारा घोषित विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों के कलात्मक कौशल की सराहना की। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों के सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी।