

जालंधर:-गुलमोहर सिटी स्थित सिद्ध मां बगलामुखी धाम में मां बगलामुखी छप्पन भोग महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सिद्ध मां बगलामुखी धाम के दिव्य दरबार में छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही मां बगलामुखी जी की आरती और भजनों का दौर शुरू हुआ, पूरा धाम परिसर मां बगलामुखी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर संजीव सांवरिया ,लाडी विराज तथा अन्य कलाकारों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। रास कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के पीठ उपासक नवजीत भारद्वाज ने कहा कि सनातन परंपरा में भगवान को भोग लगाना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच प्रेम, श्रद्धा और समर्पण का भाव है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में जो कुछ भी प्राप्त होता है, उसके लिए उसे परमात्मा का आभार व्यक्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘अन्न भगवान का दिया हुआ प्रसाद है।’ भोजन ग्रहण करने से पहले उसे प्रभु के चरणों में समर्पित करने से मन में कृतज्ञता का भाव पैदा होता है। भगवान भक्त के धन या वैभव को नहीं, बल्कि उसकी भावना को देखते हैं। सच्चे मन से अर्पित किया गया छोटा-सा भोग भी प्रभु को प्रिय होता है।
नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना श्रद्धालुओं को आत्मबल, सकारात्मकता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मां के दरबार में आने वाला भक्त यदि सच्ची श्रद्धा से प्रार्थना करता है तो उसके मन को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है।
सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होते हुए मां बगलामुखी जी को खीर, मालपुआ सहित विभिन्न प्रकार के पकवानों का छप्पन भोग अर्पित किए। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। धाम परिसर में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने ‘जय मां बगलामुखी’ के जयकारों के साथ महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री कंठ जज, श्वेता भारद्वाज, निर्मल शर्मा, राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा,प्रदीप,रोहित भाटिया,जानू थापर,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा,ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,बावा खन्ना, धर्मपाल,उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुपता, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर, प्रवीण,राजू, गुलशन ,संजीव शर्मा, मुकेश,अविनाश सोंधी, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल,अश्विनी शर्मा, रवि भल्ला, वंश, जगदीश, नवीन कुमार,रवि, निर्मल,अनिल,सागर,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू , नरेंद्र, सौरभ, नरेश,दिक्षित, अनिल,अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया गया तथा मां से समस्त समाज की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई।



