
पंजाब में भाजपा को बड़ा समर्थन: गढ़वाल समाज के 250 से अधिक नेता पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 17 अगस्त:
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गढ़वाल समाज से संबंधित 250 से अधिक नेताओं और सदस्यों ने विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इनमें खरड़, मोहाली और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित गढ़वाल सभाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे। पंजाब भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के.एस. ढिल्लों ने इन सभी को पार्टी के पटके पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष के.एस. ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का परिवार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। पंजाब के लोगों की एकमात्र उम्मीद भाजपा से है, क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें देख चुके हैं और इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की हर वर्ग के लिए जनहितैषी नीतियों से हर कोई प्रभावित है, जिसके चलते हर वर्ग के लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें हर तरह का मान-सम्मान देने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर खरड़ गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सुरेश शास्त्री, नया गांव गढ़वाल सभा के अध्यक्ष गब्बर सिंह, उपाध्यक्ष गणेश बर्थवाल और डेराबस्सी गढ़वाल सभा के अध्यक्ष इंद्रमणि सहित करीब 250 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, देश के विकास और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़े हैं।
इस अवसर पर भाजपा लीगल सेल के कन्वीनर एडवोकेट एम.के. वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव विशष्ट सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



