Sliderपंजाब

ढोगरी रोड का विधायक बलकार सिंह ने किया उद्घाटन

जालंधर: ढोगरी रोड के विकास कार्य का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री बलकार सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर मेयर और हल्का इंचार्ज वनीत धीर और विधायक बलकार सिंह, पार्षद बलजिंदर कौर लुबाना, कुलदीप सिंह लुबाना, पार्षद जागीर सिंह, संगठन इंचार्ज विजय भाटिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण एवं विकास कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के बेहतर होने से इलाके के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

श्री बलकार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, सफाई एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए संबंधित नेताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्यों को इसी गति से जारी रखने की मांग की।

Related Articles

Back to top button