
Sliderअन्य राज्य
गुरुद्वारा साहिब में झड़प के दौरान चली गोली

पटियाला; थाना खेड़ी गंडियां के अंतर्गत आते गांव मंडौली के गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चल गई। इस घटना में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह और एक अन्य व्यक्ति कमलजीत सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।थाना खेड़ी गंडियां के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह भुल्लर ने बताया कि आज गांव मंडौली स्थित गुरुद्वारा साहिब के परिसर में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। कमलजीत सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव मंडौली पुराने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे थे। उस समय गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नायब सिंह पुत्र नछत्तर सिंह भी वहां मौजूद थे और संक्रांति होने के कारण गोलक की सेवा के तहत चढ़ावे की राशि गिनने का काम चल रहा था।



