

जालंधर। पंजाब के युवाओं और हर उम्र के लोगों को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से ‘हसदा, खेड़दा अते रंगला पंजाब’ मुहिम के तहत अब जालंधर में Punjab Youth Run 2026 का आयोजन किया जा रहा है। मोहाली में मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद यह आयोजन 23 अगस्त, रविवार 6am को जालंधर में होगा।
इस संबंध में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी पंजाब यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब यूथ रन की शुरुआत मोहाली से की गई थी, जहां लोगों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि इस मैराथन में 5 साल के बच्चे से लेकर 85 साल तक के बुजुर्गों ने हिस्सा लेकर यह संदेश दिया कि फिटनेस और खेल की कोई उम्र नहीं होती।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ के सपने को आगे बढ़ाते हुए अब जालंधर में Punjab Youth Run 2026 आयोजित की जा रही है। यह 5 किलोमीटर की मैराथन होगी, जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजे शिवानी पार्क, मॉडल टाउन से होगी।
हर उम्र के लोग ले सकेंगे हिस्सा
Punjab Youth Run 2026 में हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे। मैराथन के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए विभिन्न Fun Activities भी आयोजित की जाएंगी, ताकि यह आयोजन केवल दौड़ तक सीमित न रहकर फिटनेस और मनोरंजन का एक शानदार उत्सव बन सके।
आयोजकों के मुताबिक इस अवसर पर करीब 40 Cash Prizes भी रखे गए हैं, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह और बढ़ेगा।
कैसे करें Registration?
Punjab Youth Run 2026 में भाग लेने के इच्छुक लोग बोर्ड पर दिए गए QR Code या संबंधित Social Media Page पर उपलब्ध QR Code को Scan करके Registration कर सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर जोर दिया गया कि पंजाब को स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल बनाने के लिए युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। ‘हसदा, खेड़दा अते रंगला पंजाब’ की सोच को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए Punjab Youth Run 2026 को एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर मेयर विनीत धीर, हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पंजाब खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के चेयरमैन काकू अहलूवालिया, यूथ विंग शहरी प्रधान रूबल संधू, देहाती प्रधान गगनदीप, गुरप्रीत बैंस, संजीव चौधरी, हरदीप हैरी, बलकारन सिंह (जिला उपाध्यक्ष), ऋषभ सहोता (हलका सेंट्रल कोऑर्डिनेटर), जागराज सिंह (हलका कैंट कोऑर्डिनेटर), इंदरजीत सिंह (हलका नॉर्थ कोऑर्डिनेटर), मनप्रीत सिंह (जिला जॉइंट सेक्रेटरी) और नीरज शुभ (जिला जॉइंट सेक्रेटरी) सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
23 अगस्त को जालंधर में दौड़ेगा पंजाब—फिटनेस, उत्साह और ‘रंगला पंजाब’ के संदेश के साथ।



