Sliderअन्य राज्य

चीनी की आसमान छूती कीमते, महज 10 दिन में 100 रूपए तक महंगी हुई Sugar

दिल्ली: चीनी की आसमान छूती कीमतों ने उसकी मिठास को फीका कर दिया है। हालात यह हैं कि अब लोग चीनी में भी कड़वाहट महसूस करने लगे हैं। अगस्त के प्रारंभ तक करीब 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही चीनी के भाव तेजी से बढ़ते हुए अब 65 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। महज दस दिन पहले जो ग्राहक पांच किलो चीनी 225 रुपये में लेकर गया था, उसे अब यही मात्रा करीब 300 से 325 रुपये में मिल रही है।चीनी के लगातार बढ़ते दामों से ग्राहक तो परेशान हैं ही, फुटकर और थोक विक्रेता भी कम परेशान नहीं हैं।दुकानदारों का कहना है कि चीनी के भाव में इतनी तेजी बनती जा रही है कि हर आधे-एक घंटे में रेट बदलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह पिछले दिनों सोने-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली थी, उसी तरह चीनी के दाम भी लगातार ऊपर जा रहे हैं। हालांकि बाजार में कीमतों में इतनी तेजी का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ रहा है।

Related Articles

Back to top button