Sliderअन्य राज्य

हथियारों और ग्रेनेड सहित 5 आतंकी सहयोगी गिरफ़्तार

कश्मीर: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सभी आरोपियों से हथियार और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बुगाम बाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान 5 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया।मामले की जानकारी देते एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभियान कुलगाम पुलिस, 9 राष्ट्रीय राइफल्स और 18 बटालियन CRPF ने संयुक्त रूप से चलाया था।

Related Articles

Back to top button