पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की सृष्टि अरोड़ा ने ‘मॉडल यूनिटेटेड नेशन्स कॉफ्रेंस’ में जीती ट्रॉफ़ी

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में
विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहते हैं। इसी क्रम में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने ‘गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल,स्कूल की तरफ़ से आयोजित ‘मॉडल यूनिटेटेड नेशन्स कॉफ्रेंस’ ( MUN) में लोकसभा कमेटी एवं ‘संयुक्त राष्ट्र असेंबली’ के प्रतिनिधियों के रूप में भाग लिया। दो दिवसीय ‘मॉडल संयुक्त राष्ट्र’ सम्मेलन में विद्यार्थियों ने विश्व शांति और महत्त्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
• बारहवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि अरोड़ा ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी,जालंधर में आयोजित समापन समारोह में, पर्यावरण और मानवाधिकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बेहतरीन सुझाव देकर ‘स्पेशल मेंशन रिकॉग्निशन’ पुरस्कार के अंतर्गत ट्रॉफ़ी हासिल की। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सृष्टि अरोड़ा की इस उपलब्धि के लिए उसे हार्दिक बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर,मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने भी सृष्टि अरोड़ा तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button