Sliderपंजाब

सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 18 सितंबर से फिर हड़ताल की चेतावनी

दिल्ली: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विधायक अशोक पराशर के घर का घेराव कर नारेबाजी की।कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले उनकी हड़ताल खत्म करवाने के लिए जो आदेश जारी किए थे, उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। यूनियन की मांग है कि कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन बढ़ाने से जुड़े आदेशों को लागू किया जाए। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।इस मामले को लेकर नगर निगम के जोन-ए में अलग-अलग यूनियनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारी कूड़े की डोर-टू-डोर लिफ्टिंग का काम निजी कंपनी को देने का भी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 18 सितंबर से दोबारा हड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Back to top button