
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में मोटर-कौशल के विकास हेतु करवाई गई ‘पेपर टीयरिंग एंड पेस्टिंग प्रतियोगिता’

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में बाल वाटिका-एक,दो और तीन के विद्यार्थियों के लिए ‘पेपर टीयरिंग एंड पेस्टिंग प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मोटर-कौशल के विकास हेतु करवाई गई इस प्रतियोगिता में 254 प्रतिभागियों ने विषयानुसार विभिन्न आकृतियों को कागज़ के छोटे टुकड़े चिपकाकर अपनी कल्पना से सजाया। रचनात्मकता, प्रस्तुति और रंगों के संयोजन के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल की सराहना की तथा विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों के सार्थक प्रयासों की प्रशंसा की।



