
Sliderअन्य राज्य
ED ने सात जगहों पर की छापेमारी , जाने मामला

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने कथित सहकारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह जांच झारखंड राज्य सहकारी बैंक की सरायकेला शाखा में हुए हुई कथित ‘धोखाधड़ी’ के मामले से जुड़ी है, जिसे व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों की साठगांठ से अंजाम दिया था उन्होंने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत झारखंड और ओडिशा में सात जगहों पर तलाशी ली जा रही है।



