Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

जिला शतरंज प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल महावीर मार्ग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अंडर-19 टीम बनी चैंपियन

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में सुश्री सुषमा पॉल बर्लिया (चेयरपर्सन, एपीजे एजुकेशन, को फाउंडर एंड चांसलर, एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी, चेयरपर्सन एंड प्रेसिडेंट, एपीजे सत्य और स्वर्ण ग्रुप, चेयरपर्सन-एपीजे सत्य एजुकेशन रिसर्च फाऊंडेशन) के सकारात्मक नेतृत्व तथा आशीर्वाद से स्कूल की शतरंज टीमों ने जालंधर में आयोजित पीएसईबी स्कूल टीम जिला शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों में पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में जालंधर के विभिन्न विद्यालयों की 60 से अधिक टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। जिला खेल विभाग, पंजाब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में एपीजे स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, रणनीति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बॉयज वर्ग में कृष्णा जिंदल, ओम आर्य अग्रवाल, पुनीत बख्शी और श्रेयस अरोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-17 बॉयज वर्ग में आरनव चोपड़ा, अक्षज हरगुन, गुरमान सिंह, नमिश खन्ना और हर्ष गुप्ता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में चिनार गोयल, हरमेहर कौर, रिद्धि खन्ना और सानवी मेहता की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रिंसीपल श्री यशपाल शर्मा, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती आरती शोरी भट् तथा स्कूल मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का परिणाम है। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।

Related Articles

Back to top button