Sliderपंजाब

रवनीत बिट्टू पर हमले की कड़ी निंदा नशा-मुक्त यात्रा शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी बौखलाहट में आ गई है।

जालंधर: आज यात्रा शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर ‘आप’ के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उनके काफिले की गाड़ियों पर अंडे और टमाटर फेंके गए तथा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।

मैं इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को चेतावनी देना चाहता हूं कि आपके और आपके ड्रग माफिया द्वारा की जाने वाली इस तरह की कायराना कार्रवाइयों से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

नशे के खिलाफ शुरू की गई हमारी इस लड़ाई को हम अंजाम तक लेकर जाएंगे।

मैं पंजाब के डीजीपी से भी कहना चाहता हूं कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। पंजाब पुलिस को ‘आप’ के वालंटियरों की तरह काम करने के बजाय एक पेशेवर पुलिस बल की भूमिका निभानी चाहिए।

केवल सिंह ढिल्लों
प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब भाजपा

Related Articles

Back to top button