पंजाबशिक्षा और संस्कृति

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के NCC कैडेट आदित्य राणा ने 79वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप-2026 में किया प्रतिभाग

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू के बी.ए. पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी एवं NCC कैडेट आदित्य राणा ने Swimming Federation of India की 79वीं Senior National Aquatic Championships-2026 में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह प्रतियोगिता Gujarat State Aquatic Association द्वारा 16 से 21 जून 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित की गई, जो Swimming Federation of India के अंतर्गत संपन्न हुई।इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर आदित्य राणा को Participation Certificate प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय बहल एवं रजिस्ट्रार डॉ. जे. एस. राणा ने आदित्य राणा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है तथा इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं।NCC Coordinator सूबेदार मेजर बलबीर सिंह ने भी कैडेट आदित्य राणा को बधाई देते हुए उनके प्रयास और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि NCC कैडेट्स का शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करना उनके सर्वांगीण विकास का परिचायक है।विश्वविद्यालय परिवार ने आदित्य राणा को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button