
एलपीयू ‘टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027’ में भारत में चौथे स्थान पर पहुंचा, ग्लोबल रैंकिंग में 501-550 के दायरे में आया

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने ग्लोबल हायर एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है। ‘टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027’ में एलपीयू भारतीय यूनिवर्सिटी में चौथे स्थान पर पहुंच गया है और ग्लोबल रैंकिंग में 501-550 के दायरे में आ गया है। यह नई रैंकिंग 2026 में एलपीयू की 501-600 ग्लोबल रैंक और भारत में 5वें स्थान की तुलना में बेहतर है, जिससे यह यूनिवर्सिटी हालिया ग्लोबल मूल्यांकन में शामिल प्रमुख भारतीय संस्थानों में से एक बन गई है।
‘टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027’ अब तक की सबसे बड़ी रैंकिंग है, जिसमें 118 देशों और क्षेत्रों के 2,297 यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया है। भारत लगातार दूसरे वर्ष एशिया में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बनकर उभरा है; रैंकिंग में 143 भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 अधिक हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन शिक्षण, रिसर्च का माहौल, रिसर्च की गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्योग जैसे क्षेत्रों में रिसर्च पर केंद्रित यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन करता है।
एलपीयू का हालिया प्रदर्शन विशेष रूप से इसके रिसर्च इंडिकेटर्स (रिसर्च से जुड़े पैमानों) के लिए उल्लेखनीय है। यूनिवर्सिटी को ‘रिसर्च एनवायरनमेंट’ (रिसर्च के माहौल) के लिए भारत की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पहला स्थान मिला है, जबकि ‘रिसर्च क्वालिटी’ (रिसर्च की गुणवत्ता) के मामले में इसने भारत में चौथा और विश्व स्तर पर 161वां स्थान हासिल किया है। ‘इंटरनेशनल आउटलुक’ (अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण) में भी इसका प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है, जो यूनिवर्सिटी के बढ़ते ग्लोबल एकेडमिक और रिसर्च जुड़ाव को दर्शाता है।
2027 की रैंकिंग में, एलपीयू को कई पुराने पब्लिक और टेक्निकल संस्थानों से आगे रखा गया है, जिनमें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (551–600), आईआईटी इंदौर (651–700), आईआईटी पटना (701–800), आईआईआईटी हैदराबाद (701–800), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (701–800), पंजाब यूनिवर्सिटी (701–800), दिल्ली यूनिवर्सिटी (701–800), आईआईटी गांधीनगर (801–1000), आईआईटी मंडी (801–1000), हैदराबाद यूनिवर्सिटी (801–1000), दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (1001–1200) और आईआईटी रोपड़ (1001–1200) और कई एनआईटी शामिल हैं। एलपीयू को लेटेस्ट ग्लोबल बैंड्स में कई स्थापित प्राइवेट यूनिवर्सिटीज़ से भी आगे रखा गया है।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चांसलर और मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “टाइम्स हायर एजुकेशन से मिली यह पहचान लगातार आगे बढ़ने और तेज़ी से बदलती दुनिया के हिसाब से छात्रों को मौके देने के हमारे कमिटमेंट को मज़बूत करती है। साथ ही, 25 साल पूरे करना हमारी उस यात्रा में एक अहम पड़ाव है, जिसका मकसद ऐसी यूनिवर्सिटी बनाना है जो छात्रों को क्लासरूम से बाहर की दुनिया के लिए तैयार करे। हमारा फोकस हमेशा ऐसा इकोसिस्टम बनाने पर रहा है जहाँ एकेडमिक्स, रिसर्च, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और स्पोर्ट्स एक साथ विकसित हो सकें।”
एलपीयू की ‘एडू-रेवोल्यूशन’ फिलॉसफी को पारंपरिक क्लासरूम लर्निंग से आगे ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें प्रैक्टिकल एक्सपोज़र, नई टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और असल दुनिया के अनुभवों को छात्र की सीखने की प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। यूनिवर्सिटी का ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’ (पढ़ाई के साथ कमाई) अप्रोच छात्रों को प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने और पढ़ाई के दौरान कमाई के मौके तलाशने के लिए और प्रोत्साहित करता है।
एलपीयू का स्टूडेंट इकोसिस्टम हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स तक भी फैला हुआ है, जहाँ छात्र नेशनल और इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं। पेरिस 2024 ओलंपिक में एलपीयू के 24 छात्रों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि जापान के आइची-नागोया में हुए एशियाई खेल 2026 में एलपीयू के 58 छात्रों ने 15 अलग-अलग खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया। इस दल में शूटिंग, हॉकी, कुश्ती, रोइंग, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कैनोइंग और कायाकिंग, वेटलिफ्टिंग और अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल थे।
एलपीयू के कई छात्र-खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों में पोडियम तक जगह बनाई है और शूटिंग, वेटलिफ्टिंग और रोइंग जैसे खेलों में मेडल जीते हैं। इन खेलों में एलपीयू के छात्र-खिलाड़ियों ने 9 मेडल जीते हैं, जो यूनिवर्सिटी की उस सोच को और मज़बूत करता है जिसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
‘टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स’ में यह हालिया पर्फोर्मस एलपीयू के एक उच्च शिक्षा संस्थान से एक ऐसे मल्टी-डिसिप्लिनरी इकोसिस्टम में बदलने की यात्रा में एक और अहम पड़ाव है, जो रिसर्च, एकेडमिक्स, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप, इंडस्ट्री एक्सपोज़र और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन को एक साथ लाता है। ‘टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027’ में 501–550 ग्लोबल रैंक और भारत में चौथी रैंक हासिल करना इस यात्रा का एक नया अध्याय है।



