Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली में CJP विरोध प्रदर्शन का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

दिल्ली; राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम, भारी बैरिकेडिंग और मेट्रो सेवाओं में संभावित रुकावट को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों, कॉलेजों और व्यापारिक संगठनों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। छात्रों की सुरक्षा और आम जनता की सहूलियत के लिए शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी ऑनलाइन क्लासेस, परीक्षाओं के स्थगन और बैठकों के नए शेड्यूल जारी किए हैं।सरदार पटेल विद्यालय नई दिल्ली क्षेत्र में कड़े सुरक्षा पहरों और बैरिकेडिंग को देखते हुए शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक की सभी पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही, शुक्रवार को मिलने वाली ‘स्टे-बैक’ सुविधा को भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button